
आरबीएस स्कूल ऑफ क्रिकेट कैम्प के अध्यक्ष जितेन्द्र चैहान ने सोमवार को टूरिस्ट बंगला में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि 15 मई से 15 जून तक आरबीएस कॉलेज के मैदान में 33वें का आयोजन किया जाएगा। कैम्प के अंत में मैन ऑफ द कैम्प को दी जाने वाली ट्राफी (स्व. लाल सिंह चौहान स्मृति ट्राफी) का भी उन्होंने इस मौके पर अनावरण किया। कैम्प के निदेशक प्रो. एसवीएस चौहान ने बताया कि कैम्प में 8-17 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। कैम्प सुबह 5.30 से 8.30 तक चलेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को क्रिकेट का निशुल्क या फीस में ठूद देकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं, ऐसे तीन बच्चे की पढ़ाई का खर्चा कैम्प के अधिकारी उठाएंगे। अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान साईं बाबा स्कॉलरशिप के रूप में उठाएंगे, दूसरे बच्चे की पढ़ाई का खर्चा निदेशक एसवीएस चौहान व तीसरे बच्चे की खर्चा उपाध्यक्ष सुहैल आफताब उठाएंगे।
उपाध्यक्ष सुहैल आफताब ने बताया कि क्रिकेट खेलने का सभी सामान बच्चों को कैम्प स्थल पर ही मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चे प्रतिदिन सुबह 6-8 बजे तक कैम्प स्थल पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस मौके पर इंद्र राज सिंह, चीफ कोच एहसान खान आदि मौजूद थे। प्रशिक्षकों में शिव कुमार चौरसिया, विजय, सुनील सिंह आदि आमंत्रित किए गए हैं।
Leave a comment