
आगरा के शमसाबाद के गांव गढी बल्देव में ठकुरी पुत्र बंगाली राम के खेत पर कुआ था, यह कुआ 70 साल पुराना बताया जा रहा है, सालों से कुआ में पानी नहीं था। गर्मी में गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। ऐसे में मंगलवार कुछ लोगों की कुए पर नजर पडी तो दंग रह गए। सूखे कुए में पानी था, वहां आस पास कोई ऐसा पानी का स्रोत और साधन भी नहीं है जिससे कुआ भर दिया गया हो। कुछ ही देर में सूखे कुए में पानी आने की खबर कई गांवों में फैल गई, इससे कुए को देखने के लिए लोगों की भीड उमडने लगी।
चमत्कार से कम नहीं है सूखे कुए में पानी
गांव वाले सूखे कुंए में आए पानी को चमत्कार मान रहे हैं, किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि सालों से सूखे कुंए में पानी का सकता है, बारिश के दिनों में भी कुंए में इतना पानी कभी भी देखने को नहीं मिला है। वे इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।
शंख बजाकर पूजा
कुछ ही देर में सूखे कुंए में पानी की खबर आस पास के दर्जनों गांव में फैल गई। वहां से भी तमाम महिला पुरुष कुआ देखने के लिए आ गए। इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए कुंए पर भोले नाथ की मूर्ति स्थापित कर दी गई, शंख बजाकर पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसके साथ ही लोगों ने मूर्ति पर चढावा शुरू कर दिया।
अमृत पीने की होड
कुछ दिन पहले हाथरस में कुंए में से अमृत निकलने की खबर पफैलने के बाद लोगों की भीड उमड पडी थी। यहां भी सूखे कुंए में आए पानी को ग्रामीण अमृत बता रहे हैं, उसे पीने के लिए लोगों की भीड उमडने लगी है। देखते ही देखते मेला लग गया है।
Leave a comment