आगरालीक्स….. आगरा में पेट्रोल 100 रुपये के पार, डीजल के रेट भी बढ़े, नौ दिन में पेट्रोल और डीजल के रेट आठ बार बढ़े। जाने आज सुबह छह बजे से आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट।
आगरा में 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। नौ दिनों में आठ बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। बुधवार को पेट्रोल के रेट 80 पैसे और डीजल के रेट 70 पैसे बढ़ गए।

पेट्रोल 100 रुपये के पार
आगरा में बुधवार सुबह से नए रेट लागू होने के बाद पेट्रोल के रेट 100.16 रुपये हो गए हैं। जबकि डीजल के रेट बढ़कर 92.15 रुपये पहुंच गए हैं। आगरा में नवंबर 2021 के बाद पेट्रोल के रेट 100 रुपये के पार पहुंचे हैं। नवंबर से 22 मार्च तक पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये रहे।
नौ दिन में 5.59 पेट्रोल और 5.62 डीजल के रेट बढ़े
आगरा में 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। 22 मार्च को पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये और डीजल के रेट 86.53 रुपये थे। नौ दिन में आठ बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। पेट्रोल के रेट 5.59 रुपये और डीजल के रेट 5.62 रुपये बढ़े हैं।
25 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के रेट
बीते दिनों कई एजेंसी और संस्थाओं ने कच्चे तेल के रेट बढ़ने पर पेट्रोल के रेट 25 रुपये तक बढ़ने की आशंका जताई थी,इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।