आगरालीक्स….. ताजमहल के संगमरमरी हुस्न का दीदार करने पहुंची बालीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर को आगरा की गर्मी भी याद रहेगी, छाते के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली और सूरज की तेज किरणों को अपने हाथों से रोकने में जुटी रहीं। दसवीं मूवी की स्क्रीनिंग के लिए मंगलवार रात को आईं यामी गौतम और निमरत कौर ने ताजमहल का दीदार किया।

आगरा में अभिषेक बच्चन स्टारर दसवीं मूवी की शूटिंग हुई थी, दसवीं मूवी रिलीज होने से पहले मंगलवार को अभिषेक बच्चन के साथ ही यामी गौतम और निमरत कौर आगरा पहुंची। सेंट्रल जेल में मूवी की स्क्रीनिंग हुई, बुधवार सुबह यामी गौतम और निमरत कौर ताजमहल का दीदार करने पहुंची।
ताजमहल का किया दीदार, गर्मी ने किया बेहाल
अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर ने ताजमहल का दीदार किया। वे सुबह ताजमहल पहुंची। यहां उन्होंने फोटो कराए। मगर, तापमान अधिक होने से यामी गौतम और निमरत कौर को परेशानी होने लगी। तेज धूप और गर्म हवा चलने के कारण वे ज्यादा देर ताजमहल में नहीं रहीं। उन्होंने गाइड से ताजमहल के बारे में जानकारी ली। यामी गौतम और निमरत कौर को देख पर्यटक उनके साथ फोटो कराने के लिए जाने लगे, उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।