आगरालीक्स….. आगरा रीजन में दर्दनाक हादसे में पांच की मौत।
आगरा मंडल में आलू की खुदाई के बाद कोल्ड स्टोर में रखा जा रहा है, इसके लिए देर रात तक ट्रैक्टर ट्राली आलू लेकर आ जा रहे हैं। मंगलवार रात को टूंडला टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पंक्चर जुड़वाने के लिए खड़ी की थी आलू की गाड़ी
टूंडला टोल प्लाजा से पहले आलू लेकर जा रही गाड़ी में पंक्चर हो गया था, पंक्चर जुड़वाने के लिए टोल प्लाजा के पास में गाड़ी खड़ी कर दी थी, सड़क के किनारे लोग खड़े हुए थे और पहिया निकलवाने में मदद कर रहे थे, उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच की मौत हो गई।