आगरालीक्स…..(Agra News 30th March 2022 ) आगरा के विश्वानी नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर, कमला नगर की अल्ट्रासाउंड मशीन सील। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई।

अपर नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पदमा विश्वानी के विश्वानी नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी होम का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती के अनुसार, अल्ट्रासाउंड मशीन के पंजीकरण की बैधता 14 मार्च 2022 थी, इसके बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर में रेफरल स्लिप नहीं मिली और गर्भवती के अल्ट्रासाउंड करने के लिए भरे जाने वाला फार्म एफ भी अधूरा मिला। लिंग परीक्षण नहीं होता है, यह अपराध है का नोटिस भी नहीं लगा था। विश्वानी नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर को सील कर दिया गया।
ह्रदयम हॉस्पिटल और जनक टंडन हॉस्पिटल का भी किया निरीक्षण
अपर नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती की टीम ने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल के ह्रदयम हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया, यहां भी मशीन चेक की गई, व्यवस्थाएं भी देखी गई लेकिन यहां व्यवस्थाएं ठीक मिली। इसके बाद टीम ने डॉ. आरके टंडन के जनक टंडन निर्संग होम का भी निरीक्षण किया, यहां भी कोई कमी नहीं मिली।