
इंटरनेट फोटो
कमला नगर निवासी सपा नेता नितिन कोहली के घर पर शुक्रवार को स्पीड पोस्ट से एक पत्र पहुंचा। पत्र को पढते ही उनके होश उड गए, उसमें लिखा था कि जिस तरह से नितिन कोहली की मां सपा नेत्री शम्मी कोहली की हत्या की गई थी, उसी तरह से उनकी हत्या चुनाव से पहले कर दी जाएगी। इसकी जानकारी होते ही उनके घर पर समर्थक पहुंच गए, वे अपने समर्थकों के साथ दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंचे, वहां इस पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। स्पीड पोस्ट कहां से भेजी गई है, किस डाकघर से स्पीड पोस्ट को भेजा गया है, साथ ही लिफाफे पर किसी का नाम तो दर्ज नहीं है। इसके साथ ही सपा नेता नितिन कोहली से किसी की दुश्मनी तो नहीं है, इस मामले की भी छानबीन की जा रही है। जिससे धमकी भरा पत्र भेजने वालों को पकडा जा सके।
बस में हुई थी हत्या
सपा नेत्री शम्मी कोहली लखनऊ जा रही थी। कानपुर के पास बस में बदमाशों उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, इसके बाद से नितिन कोहली भी अपने सुरक्षा गार्डों को साथ लेकर चलते हैं। धमकी भरे पत्र के बाद से वे सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए कर रहे तैयारी
नितिन कोहली सपा से विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए उनके घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। हालांकि, उन्होंने उत्तर विधान सभा से चुनाव लडने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस सीट से भाजपा से सपा में आई डॉ कुंदनिका शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
Leave a comment