Monday , 20 April 2026
Home अलीगढ़ North Central Railway sees 82% revenue growth this year from parcel and luggage loading…#agranews
अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सआगराफिरोजाबादमथुरा

North Central Railway sees 82% revenue growth this year from parcel and luggage loading…#agranews

116

आगरालीक्स…कोरोना पर नियंत्रण हुआ तो रेलवे का बढ़ा राजस्व. पार्सल और लगेज लदान से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 82% की राजस्व वृद्धि…

2021-22 में उत्तर मध्य रेलवे आगरा द्वारा पार्सल और लगेज लदान से उल्लेखनीय अर्जन किया गया है। वर्ष 2020-21 में, पार्सल ट्रैफिक 16.4 मीट्रिक टन था जबकि 2021-22 में यह लगभग 75 % बढ़कर 28.8 मीट्रिक टन हो गया। इसमें से अनुमानित राजस्व पिछले वर्ष के रुपए 5.5 करोड़ की तुलना में 82 % की वृद्धि के साथ इस वर्ष लगभग रुपए 10 करोड़ रहने की संभावना है। अगरा मंडल से पार्सल यातायात के माध्यम से आगरा के कारोबारी कलकत्ता, मुंबई, आदि शहरों तक अपना माल पहुंचाते हैं, जिसमें आगरा से जूता, मथुरा से पूजा सामग्री और धोलपुर से दुग्ध उत्पाद प्रमुख हैं।

ऑपरेशन ग्रीन (टॉप टू टोटल) के तहत उत्तर मध्य रेलवे आगरा द्वारा 21 किसान रेल चलाई गईं। ये किसान रेल दक्षिणी या उत्तर-पूर्वी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए आगरा से चलाई गई हैं। छोटे किसानों की सुविधा के लिए किसान रेल को एक नई अवधारणा के साथ सब्सिडी के प्रावधान के माध्यम से अपने उत्पाद को अधिकता से कमी वाले क्षेत्रों में ले जाने वाली सुविधा के रूप में प्रारंभ किया गया है। इस प्रयास से भारतीय रेल ने आगरा मंडल में आलू का उत्पादन करने वाले छोटे और मझले किसानो को सप्लाई चेन से जोड़ने और उनको अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलवाने में सहयोग दिया है। इसी के साथ इन 21 किसान रेलों को चलाकर उत्तर मध्य रेलवे आगरा ने 1.37 करोड़ रुपये (सब्सिडी को छोड़कर) अर्जित किए। इन किसान रेलों के संचालन के माध्यम से किसानों को रु. 1.32 करोड़ की सब्सिडी दी गई है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!