
रविवार को फन पार्क डिज्नी लैंड मेला का उद्घाटन दीप जलाकर श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह भदावर ने किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर गर्मी की छुट्टियों में आयोजित इस मेले की सराहना की। कहा कि परिवार के साथ इंजॉय करने के लिए यह एक बेहतर स्थान है। मेले में बच्चों के लिए 20 से अधिक प्रकार से झूलें हैं, जिसमें बम्पिंग, जम्पिंग, टॉयज स्टैंड, हैली कॉप्टर, ज्वाइंट व्हील, कोलम्बस बोट, ब्रेक डॉंस, टोरा-टोरा आदि हैं। मेले में बच्चों को सबसे अधिक मारुति कुंआ ने लुभाया, जिसमें कुंए में दो कार व चार मोटरसाइकिल एक साथ चलती नजर आयी।
मेले में पहले ही दिन सूरज ढ़लते ही सैकड़ों बच्चों की भीड़ उनके मम्मी पापा के साथ नजर आयी। एक ओर जहां बच्चे मेले में झूला झूलने व अपने लिए खेल खिलौने खरीदने में व्यस्त दिखे वहीं उनके माता-पिता अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ लेते नजर आए। महिलाओं के लिए रसोई से लेकर ड्राइंग रूम व बेडरूम की साज सज्जा की तमाम स्टॉल थीं वहीं पुरुषों के लिए गर्मी में कॉटन की शर्ट व टी-शर्ट के साथ अन्य कई आयटम भी थे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय गुप्ता, रघुवीर सिंह भदौरिया, राम किशोर सिंह, रावी ईवेन्ट के मनीष अग्रवाल, पीपी सिंह, श्याम भोजवानी, अलकेश भदौरिया, अशोक, अनुज आदि मौजूद थे।
Leave a comment