Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा The Agra Taj Car Rally 2022: Entry also came from Dubai and Coimbatore…know the full details here..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

The Agra Taj Car Rally 2022: Entry also came from Dubai and Coimbatore…know the full details here..#agranews

192

आगरालीक्स…द आगरा ताज कार रैली इस बार होगी बहुत खास. दुबई और कोयम्बटूर से भी आई एंट्री. यूटयूब ब्लॉगर कर्मजीत सिंह भी होंगे हिस्सा. गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी गरिमा अवतार तो प्राइज डिस्ट्रिब्यूट करेंगे मूसा शरीफ…जानिए पूरी डिटेल्स

जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वाधान में होने जा रही ‘द आगरा ताज कार रैली’ इस बार बहुत खास होने जा रही है. 29 अप्रैल से 1 मई तक होने वाली इस कार रैली में भाग लेने के लिए लोकल और नेशनल लेवल के पार्टिसिपेंट्स का काफी रुझान देखने को मिला है. आगरा मोटर स्पोटर्स क्लब के हरविजय सिंह वाहया ने बताया कि इस बार रैली में कोयम्बटूर के जाने माने रैल्ी नेवीगेटर मुस्तफा भी प्रतिभागी बन रहे हैं तो वहीं दुबई से भी इस रैली में प्रतिभागी बनने के लिए एंट्री आई है. उन्होंने बताया कि अभी तक 20 रजिस्ट्रेशन Super Saver वाले आ गये हैं.

May be an image of 1 person, car and text

यूट्यूब ब्लॉकर कर्मजीत सिंह भी रैली में लेंगे भाग
शुक्रवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि इस बार रैली में प्रतिभागी जो कि एक विख्यात यूटयूब ब्लॉगर है कर्मजीत सिंह का Turbo Xtreme चैनल और उसके यूटयूब पर 15 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, वह इस रेली में प्रतिभागी बनने के लिए खासा उत्साहित है. मोटर स्पोर्टस क्लब की ओर से यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है एवं उसके पास गाड़ी की व्यवस्था नहीं है तो उसे मोटर स्पोटर्स क्लब के द्वारा किराये पर गाड़ी दिलाए जाने की व्यवस्था भी की गयी है.

May be an image of car and text

टोटल प्राइज मनी दो लाख रुपये
द आगरा ताज कार रैली में इस बार प्रोफेशनल कैटेगरी में टोटल प्राइज मनी दो लाख रुपये है जो कि विभिन्न कैटेगरीज में बांटा गया है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन इस रैली के शुरूआत से जुड़ा हुआ है और वह इस रैली को भी स्पॉन्सर कर रहा है. राजीव गुप्ता ने बताया कि प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जाने माने रेलीकर्ता मूसा शरीफ आयेंगे. वह खेल रत्न नोमिनी-2021 रह चुके हैं व 30 वर्षों से मोटर स्पोर्टस में हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा वह 7 बार के नेशनल चैम्पियनशिप विनर हैं एवं वह देश विदेश में भी कई रेली जीत चुके हैं.

गरिमा अवतार गेस्ट आफ आनर
हेमन्त जैन ने बताया कि कार रैली के गेस्ट ऑफ ऑनर में गरिमा अवतार को बुलाया जा रहा है. गरिमा एक्स्ट्रीम रैली ड्राइवर व इंस्टाग्राम इन्फ्लूएन्सर हैं एवं उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख फोलोअर्स हैं. इनको ET Brand Equity Best Auto Influencer-2022 का अवार्ड भी मिल चुका है और वह TedX Speaker भी हैं. यूपी टूरिज्म से आरके रावत डिप्टी डारेक्टर ने बताया कि रैली को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना के लिए भी किया जा रहा है एवं इस रेली से अब तक सोशल मीड़िया प्लेटफॉर्म्स पर इस रेली की चर्चा अच्छी खासी चल रही है इस तरीके से यह रेली आगरा को एक डेस्टिनेशन बनाने में मदद करती है.

राउंड टेबल एनजीओ पार्टनर
करन अग्रवाल ने बताया कि राउंड टेबल इस कार रैली की एनजीओ पार्टनर है और वह Freedom through Education को इस रैली के माध्यम से प्रमोट करेंगे. देश के विभिन्न हिस्सों से राउंड टेबल के मेम्बर्स इस रैली में प्रतिभागी बनने के लिए आ रहे हैं. इंडियन ऑयल की गीतिका वर्मा, जीएम मार्केटिंग ने यह बताया कि वह इस रेली से जुड़ कर गर्वान्वित महसूस करते हैं. यह एक टीएसडी रैली है जिसमें कि लोगों को सही तरीके से गाड़ी चलानी होती है और यह रैली आगरा के अंदर टूरिज्म आदि को भी काफी प्रमोट करती है.

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क
प्रशान्त जैन ने बताया कि इस बार इलैक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रैली में किया जायेगा. रैली के लिये रजिस्ट्रेशन www.mscagra.com पर कराया जा सकता है. किसी को कोई रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की Enquiry करने के लिये अमित से 9897229999 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

वार्ता में एडीएम सिटी अंजनी कुमार, हरविजय सिंह वाहिया, राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, अतुल्य कक्कड़, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल, गौरव सुखवानी, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, सुदेव बरार, रचित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!