यूपीलीक्स…अब शिवपाल सिंह यादव ने दिया अखिलेश यादव को जवाब. कहा, मैं भी सपा के 111 विधायकों में से एक. दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दें….भाजपा में शामिल होने पर ये बोले शिवपाल यादव…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की हार के बाद शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक बार फिर से अखिलेश यादव के साथ उनकी जंग एक बार फिर से सामने आने लगी है. दोनों चाचा—भतीजा एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर जब मीडिया ने शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर सवाल किया तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो भाजपा के साथ होगा वो हमारे साथ बिल्कुल नहीं होगा. अखिलेश यादव के इस बयान का जवाब अब शिवपाल यादव ने भी दिया है.

गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत है तो वो मुझे पार्टी से निकाल दें. मैं भी सपा के 111 विधायकों में से एक विधायक हूं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. वो जो भी चाहें वो फैसला ले सकते हैं. भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा वह समय आने पर करेंगे कि क्या कर रहा हूं और कहां जा रहा हूं..मैं किसी से कुछ भी नहीं छुपाउंगा.
शिवपाल सिंह कर चुके हैं योगी की तारीफ
बता दें कि शिवपाल सिंह यादव लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने जसवंतनगर के सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा में स्टूडेंट्सको स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में योगी सरकार की तारीफ की थी.