आगरालीक्स …आगरा के होटल अमर में हाई प्रोफाइल फैमिली मामले में वाइस चेयरमैन की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल कराई गई जमा। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस को भेजी थी।

आगरा के होटल अमर की बोर्ड मीटिंग में इसी महीने अप्रैल में बड़े भाई मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी का अपने छोटे भाई होटल के वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी से विवाद हो गया था। एक दूसरे पर पानी का गिलास फेंक कर मारने के साथ ही मारपीट भी हुई थी। पिस्टल के बेट से मारने के भी आरोप लगाए थे। इस मामले में एक दूसरे ने आरोप लगाए और दोनों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया।
वाइस चेयरमैन की डबल बैरल बंदूक और पिस्टल कराई जमा
इस मामले में पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी थी। थाना रकाबगंज के थानाध्यक्ष राकेश कुमार का मीडिया से कहना है कि होटल के वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई थी, उन्हें नोटिस जारी किया गया था। उनकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल थाने में जमा करा ली गई है। जबकि रोमिंदर सिंह साहनी ने अपनी तरफ से शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने को कहा है लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।