आगरालीक्स ….आगरा में एक धार्मिक आयोजन के लिए बनी संस्था की बैठक में कारोबारी भिड़ गए। एक दूसरे पर गिलास फेंक कर मार दिया। ज्वैलर और कपड़ा कारोबारी के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों के बीच समझौता हो गया।

आगरा के वाटरवक्र्स के एक वैंकट हॉल में एक संस्था की बैठक बुलाई गई थी। धार्मिक आयोजन के लिए संस्था बनी थी, संस्था ने आयोजन किया था। उसका हिसाब किया जाना था।
2400 रुपये का बिल, 1500 रुपये देने पर विवाद
बैठक में आयोजन में हुए खर्चे का हिसाब चल रहा था। कपड़ा कारोबारी ने अपनी फर्म से कुर्ता, पजामा और कोटी बनाकर दी थी, इसका बिल 2400 रुपये का था। संस्था के अध्यक्ष सराफ हैं, उन्होंने 1500 रुपये देने की बात की, इसे लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर गिलास फेंक कर मार दिया। मारपीट होने लगी, सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
दोनों में हुआ समझौता
मामला गर्माने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का मीडिया से कहना है कि दोनों पक्षो में समझौता हो गया है।
फाइल फोटो