आगरालीक्स ….आगरा में सात जन्मों तक एक साथ रहने के फेरे लेने के बाद दूल्हा जैसे ही मांग भरने लगा, दुल्हन ने इन्कार कर दिया।

आगरा के जैतपुर में जैतपुर से बारात आई थी, दूल्हा बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचा। आवाभगत हुई, वरमाला के बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। दुल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए, हंसी मजाक का माहौल चल रहा था। पंडित जी ने दुल्हे से दुल्हन की मांग भरने के लिए कहा।
हाथ को देखते ही दुल्हन ने मांग भरवाने से कर दिया मना
दूल्हा को दुल्हन की मांग में सिंदूर भरना था, दूल्हा ने हाथ में सिंदूर लिया, जैसे ही वह मांग भरने लगा। दुल्हन की नजर दूल्हा के हाथ पर पड़ी, दूल्हा की तर्जनी अंगुली कटी हुई थी। इसे देख दुल्हन ने मांग भरवाने से मना कर दिया। इसके साथ ही हंगामा होने लगा। दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने लगे। लेकिन बात नहीं बनी, दूल्हन किसी भी हालत में मांग भरवाने के लिए तैयार नहीं हुई।
थाने पर समझौते के प्रयास
दूल्हा पक्ष के लोग थाना जैतपुर पहुंच गए, दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। मगर, बात नहीं बनी। एसओ जैतपुर मनोज शर्मा का मीडिया से कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है, जिससे कोई रास्ता निकल सके।