
इंटरनेट फोटो
आगरा के आवास विकास सेक्टर चार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह का घर है, वे दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके घर में दिव्यांग बेटा और पत्नी तारा थी। सोमवार को तारा ने पति निर्मल और दिव्यांग बेटे को दूध में नींद की गोली डालकर दे दी, इससे वे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद निर्मल सिंह की हत्या कर दी, जबकि बेटे को म्रत समझकर तारा घर का सामान और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। मंगलवार दोपहर दिव्यांग बेटे के होश में आने पर उसने शोर मचाया, पडोसियों ने आकर देखा तो दंग रह गए। कमरे में निर्मल सिंह का शव पडा हुआ था।
तीन दिन पहले नैनीताल की युवती से की थी शादी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, उनका एक दिव्यांग बेटा है। वह उन्हीं के साथ रहता है। उसकी देखरेख के लिए निर्मल सिंह ने नैनीताल की तारा से तीन दिन पहले शादी की, इसके लिए एक लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद निर्मल सिंह तारा को लेकर आवास विकास सेक्टर चार स्थित आवास पर आ गए। यहां तारा तीन दिन से रह रही थी, उसने घर में ज्वैलरी और कैश देख लिया था। इसके बाद हत्या की प्लानिंग की, पुलिस को आशंका है कि तारा के साथ और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चार साल पहले हुआ है तलाक
मूलरूप से गांव सहारा, मिढ़ाकुर निवासी निर्मल सिंह पुत्र हरि सिंह सोलंकी आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में रहते थे। दिल्ली की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। कुछ साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। उनकी बेटी हिलोरी (17) और बेटा भारत (16) हैं। वर्ष 2012 में उनका पत्नी दीप्ती से आपसी मतभेद के कारण तलाक हो गया था। दीप्ति मां के साथ रहती है, जबकि बेटा भारत निर्मल सिंह के साथ। भारत पैरों से विकलांग होने के कारण चल फिर नहीं पाता है। निर्मल सिंह ही उसकी देखभाल करते थे। मथुरा के बल्देव स्थित पतलौनी में उनके जीजा राकेश चौधरी रहते हैं। उनकी मथुरा के देवेंद्र नामक व्यक्ति से जान-पहचान थी। निर्मल सिंह दूसरी शादी करना चाहते थे। इस पर राकेश ने देवेंद्र से बात की। उसने पिछले दिनों रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में लड़की दिखाने की बात कही। निर्मल के भांजे गौरव ने बताया कि 21 मई को राकेश, देवेंद्र और निर्मल सिंह लड़की देखने गए। वहां पर तारा नामक युवती से शादी करा दी। 22 मई की रात आठ बजे तीनों वापस आए। घर लौटने के बाद निर्मल ने बेटे भारत का जन्मदिन मनाया।
Leave a comment