आगरालीक्स …आगरा के सबसे बड़े एमआई फर्नीचर के शोरूम में भीषण आग, बाईपास पर लगा जाम। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा के बाईपास खंदारी चौराहे से भगवान टॉकीज के बीच एमआई फर्नीचर का बड़ा शोरूम है। दो मंजिला शोरूम में मंगलवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होने लगी और दो मंजिला शोरूम के एक हिस्से में आग की लपटों के साथ धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। आग की लपटों ने कुछ ही देर में एमआई फर्नीचर के शोरूम को चपेट में ले लिया।
जलकर स्वाह हुआ एमआई फर्नीचर शोरूम
आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई। सूचना पर कुछ ही देर में दमकल की टीम भी आ गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए लेकिन तब तक फर्नीचर शोरूम को पूरी तरह से आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, शोरूम का एक हिस्सा जलकर स्वाह हो गया।
जान बचाकर भागे लोग, नुकसान का किया जा रहा आकलन
एमआई फर्नीचर शोरूम में बड़ी संख्या में कर्मचारी भी काम करते हैं, आग लगते ही कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए। आग की लपटों के साथ ही धुआं उठने लगा। एक हिस्सा जलकर स्वाह हो गया है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है अभी जांच चल रही है।
हाईवे और बाईपास पर लगा जाम
शोरूम में आग लगने से बाईपास और हाईवे पर जाम लग गया। दमकल की गाड़ियों के चलते बाईपास पर वाहनों का आवागमन रुक गया। वहीं, लोगों की भी भीड़ लग गई।