
इंटरनेट फोटो
सीएम अखिलेश यादव ताजनगरी को अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह से विकसित कर रहे हैं। इसके लिए यहां स्ट्रीट कैफे की कमी खल रही थी, होटल और रेस्टोरेंट में स्ट्रीट कैफे का आनंद नहीं लिया जा सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्ट्रीट कैफे प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया था। इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो चुका है।
पीएसी ग्राउंड पर बन रहा स्ट्रीट कैफे
स्ट्रीट कैफे के लिए आगरा के पीएसी ग्राउंड को चुना गया है। यह कमिश्नरी के पास अमर होटल और शहीद नगर मोड के सामने है। रोड किनारे होने से यहां से ही अधिकांश पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए जाते हैं। वे यहां अपनी फैमिली के साथ बैठकर आगरा के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। अपने बच्चों के साथ मस्ती भी कर सकेंगे।
दो रेस्टोरेंट और पवेलियन
दो मंजिला स्ट्रीट कैफे में दो रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। इसमें आगरा के स्वादिष्ठ व्यंजनों के साथ ही चाइनीज फूड सहित अन्य देशों के व्यंजन मिल सकेंगे, वहीं आगरा की जलेबी और बेडई का भी पर्यटक आनंद ले सकेंगे। दो रेस्टोरेंट के साथ ही आठ फूड स्टॉल लगाई जा रही हैं। इन स्टॉल पर फल मिलेंगे, इसमें भी तमाम वैरायटी होंगी।
करीब पांच हजार वर्ग मीटर खाली स्थान
स्ट्रीट कैफे में 2488 वर्ग मीटर पर निर्माण कार्य कराया जाएगा, शेष जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा, इसे खुला रखा जाएगा। इसमें बच्चों के खेलने के लिए गेम्स और अन्य साधन होंगे।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल
Leave a comment