
आगरा के थाना एत्मादपुर के नगला प्रेम निवासी मुकेश की पत्नी ममता नाराज होकर मायके चली गर्इ थी। मुकेश उसे मनाकर गुरुवार को घर ले आया, ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश ने अपनी पत्नी की पीट पीटकर घर में ही हत्या कर दी। वह जान बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन मुकेश नहीं माना और ताबडतोड बार करता रहा। जब ममता की मौत हो गई तो शव को चावली नहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह नहर में शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड लग गई, शव की शिनाख्त ममता पत्नी मुकेश के रूप में होने के बाद मामला खुलता चला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वह चीखती रही, करता रहा बार
ममता जान बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन मुकेश नहीं माना। वह उस पर बार करता रहा, खून से लथपथ ममता की तडप तडप कर मौत हो गई।
Leave a comment