Wednesday , 25 November 2026
Home बिगलीक्स Donate Life programme in Agra: Brain dead patient heart & kidney save life
बिगलीक्स

Donate Life programme in Agra: Brain dead patient heart & kidney save life

219

donate life
आगरालीक्स..
आपकी मौत के बाद हृदय किसी युवा की धडकन बन सकता है, आपकी किडनी से कोई जिंदा रह सकता है, फिर अंगदान करने में घबराना कैसे, आगरा के लोग आगे आएं और अंगदान करें। रविवार को विवि के जेपी सभागार में डोनेट लाइफ संस्था, गुजरात ने लोगों से अंगदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि स्पेन में 32 फीसदी लोग और यूएसए में 21 प्रतिशत लोग किडनी और हृदय जैसे अंगों का दान कर देते हैं, वहीं भारत में यह प्रतिशत महज .005 है।

मुख्य अतिथि डीआईजी अजय मोहन शर्मा नेब्रेन डेड की स्थिति में अंगदान करने के लिए न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिजनों व रिश्तोदारों को भी जागरूक करने को कहा। अंग प्रत्यारोपण के लिए यूपी पुलिस की ओर से हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए गुजरात की तरह ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था में भी सहयोग की बात कही। जागरूकता के लिए उन्होंने इस कार्यक्रम को स्कूल व कॉलेजों में भी करने का सुझाव दिया। संस्था के अध्यक्ष नीलेश मांडलेवाला ने कहा कि अंगदान करने से हम सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को जीवन दान देते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेन डेड की स्थिति में भारत में मात्र .005 प्रतिशत लोग ही अंगदान करते हैं। डोनेट लाइफ का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण की स्थिति पैदा न हो सबसे पहले हम इसके लिए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करेंगे। यदि अंग प्रत्यारोपण की स्थिति आती हैं तो लिविंग डोनर के बजाय ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे।
इससे पूर्व संस्था के उपाध्यक्ष संदीप कुमार (आईआरएस) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जेपी हॉस्पीटल के डॉ. अनिल प्रसाद भट्ट व डॉ. मनोज गुप्ता ने अंगदान के सामाजिक व कानूनी पहलू पर प्रकाश डाला। आईएमए अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन ने अंग प्रत्योपण के दौरान होने वाली जटिलताओं व कानूनी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। संस्था के ट्रस्टी निर्मल सुख बैजल ने संस्था को एक लाख का चैक प्रदान किया। इस मौके पर जिला जज राजीव लोचन, डॉ. आरएस पारीक, विशप अल्बर्ट डिसूजा, मुकेश जैन, अशोक जैन (सीए) ने भी अपने विचार रखे।
ब्रेन डेड होने पर कर सकते हैं अंगदान
न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ब्रेन डेड की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब ब्रेन काम करना बंद कर दे और दिल की धड़कने चल रही हो, उस स्थिति को ब्रेन डेड कहा जाता है। डॉक्टरों के लिए किसी मरीज को ब्रेन डेड घोषित करना बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ब्रेन डेड की स्थिति में जब मरीज के बचने की सम्भावना न हो तो उसे अंगों से कम से कम 7 लोगों को नई जिन्दगी दी जा सकती है।
डॉ. संदीप अग्रवाल, जेपी तिवारी, संदेश जैन, अनुपम सिन्हा, संतोष कैसरी, अंशुमान बावरी, सुदर्शन दुआ, बीडी अग्रवाल, जगदीश बागला, योगेश, बृजमोहन अग्रवाल, रघुवीर सिंह, वत्सला प्रभाकर, डॉ. एमबी जैन, डॉ. अरुण जैन, विजयदत्त पालीवाल, नरेश पारस, सुशील जैन   मौजूद रहे।

किस अंग कितनी है जरूरत
-किडनी ट्रांसप्लाट के लिए भारत में प्रतिवर्ष दो लाख किडनी दान करने वालों की जरूरत है। जबकि हो रही हैं मात्र 4 हजार।
-लिवर की प्रतिवर्ष एक लाख ट्रांसप्लांट की जरूरत है जबकि हो रहे हैं सिर्फ 200
-हृदय ट्रांसप्लांट के लिए हर साल 50 हजार लोगों को जरूरत पड़ती है जबकि ट्रांसप्लांट हो रहे हैं महज 50।
-कार्निया की हर साल एक लाख ट्रांसप्लांट की डिमांड रहती है लेकिन हो रही हैं महज 25 हजार।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

बिगलीक्स

Agra News: Tanker hit Bike, Man & Woman died

आगरालीक्स.. वीडियो आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर ने बाइक को चपेट...

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

error: Content is protected !!