
आगरालीक्स ….आगरा के प्रतिष्ठित सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक जून से कॉलेज की वेबसाइट से प्रवेश फॉर्म अपलोड किए जा सकते हैं। एक से 30 जून तक अभ्यर्थी फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों से मेरिट तैयार की जाएगी। जुलाई में मेरिट सूची जारी होने के बाद छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा।
इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के साथ ही स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र विकल्प तलाश रहे हैं। विवि से संबदृध् कॉलेजों में जून से प्रवेश फॉर्म मिलने लगेंगे और जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सेंट जोंस कॉलेज का रिजल्ट अच्छा रहा है, इसलिए मेरिट अधिक जा सकती है। इसके चलते मेधावी छात्रों को प्रवेश न मिल सके, इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा से बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश लिए जाएंगे। मंगलवार को कॉलेज में प्रेसवार्ता के दौरान प्राचार्य डॉ पीई जोजफ ने बताया कि प्रवेश फॉर्म आॅनलाइन भरे जाने हैं, कॉलेज की वेबसाइट पर एक से 30 जून तक प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं।
इस तरह बनेगी मेरिट, 200 रुपये का शुल्क
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के 50 फीसद, इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक से मेरिट तैयार होती थी, इस बार इसके 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा के 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। इस तरह मेरिट सूची तैयार होगी। जुलाई में मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश फॉर्म के साथ 200 रुपये का आॅनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। समस्त आवेदक, प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र को, प्रवेश परीक्षा से तीन दिन पूर्व काॅलेज की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं । किसी भी परीक्षार्थी को
बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची काॅलेज वेबसाइट एवं काॅलेज सूचना
पट् पर प्रदर्शित कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थिया को काउंसलिंग के लिये अपनी मूल अंकतालिकाओं एवं अन्य दस्तावेजों स्थानांतरण प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र विशेष उपलब्धि प्रमाण आदि एवं निर्धारित फीस के साथ नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होना
होगा। काउंसलिग की तिथि एवं समय को काॅलेज वेबसाइट तथा काॅलेज
सूचनापट पर प्रदर्शित कर दिया जायेगा।
प्रोस्पेक्टस के लिए क्लिक करें
https://sjcportal.in/ruls_hindi.pdf
Leave a comment