लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द घोषित होंगे। आंसरशीट तेजी से चेक हो रही हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली की एक मैग्जीन से बातचीत में यह जानकारी दी है।
मई के अंत या जून के प्रथम सप्ताह में संभव
उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के अंत में अथवा जून के प्रथम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे नतीजे
फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख और दिन तय नहीं किया गया है। यूपी बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड की दोनों परीक्षाओ में करीब पचास लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है।