आगरालीक्स…आगरा एसएसपी ने आठ सिपाही किए निलंबित. इनका वेतन रोकने के साथ शुरू की विभागीय जांच. ये है मामला…
आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को आठ सिपाहियों के खिलाफ कड़ा और सख्त एक्शन लिया है. उन्होंने इन सभी को निलंबित करने के साथ ही इनका वेतन भी रोक दिया है और विभागीय जांच भी शुरू करा दी है. ये सभी सिपाही बिना सूचना दिए लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे. एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी अवकाश लेकर गए थे लेकिन इसके बाद अपनी वापसी नहीं कराई है. वापसी न करने का कारण भी नहीं बबताया गया है और न ही अवकाश बढ़वाने के संबंध में कोई एप्लीकेशन दी गई है. ऐसे में सभी के खिलाफ एक्शन लिया गया है. जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी भी हो सकती है.

ये हैं सिपाही
थाना खेड़ा राठौर में तैनात सिपाही जोगेंद्र सिंह
थाना सैंया में तैनात सुनील नायक
थाना रकाबगंज में तैनात सिपाही नितिन बालियान
दीवानी कोर्ट के सम्मन सेल में तैनात योगेंद्र सिंह
बॉबी कुमार पुलिस लाइन
हृदेश कुमार पुलिस लाइन
सौरभ प्रताप पुलिस
उपदेश कुमार फॉलोअर