आगरालीक्स….. आगरा में ब्लॉक प्रमुख के पति गुडडू चाहर को भेजा जेल, गुडडू चाहर भाजपा नेता है और उनकी पत्नी फतेहपुर सीकरी ब्लॉक की प्रमुख हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2009 में फतेहपुर सीकरी में मंडी गुड़ बड़ी नहर के पास एक पेड़ काटने को लेकर 2009 में मारपीट हो गई थी। इस मामले में मंडछी गुड़ निवासी विनय कुमार ने राजकुमार उर्फ गुडडू चाहर सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद 11 लोग कोर्ट में पेश होकर जमानत करा चुके हैं। लेकिन गुडडू चाहर कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। दो साल पहले कोर्ट से गुडडू चाहर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि शनिवार को गुडडू चाहर को शास्त्रीपुरम स्थित आवास से अरेस्ट कर लिया गया, कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।