Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Fourth marriage going to a teacher in Agra, all three wives complained…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News: Fourth marriage going to a teacher in Agra, all three wives complained…#agranews

210

आगरालीक्स…आगरा में अजीबोगरीब मामला. एक शिक्षक करना चाहता है चौथी शादी. तीनों पत्नियां पहुंच गई शिकायत करने…पढ़ें अजब—गजब खबर

आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शाहगंज का रहने वाला एक शिक्षक शिक्षक चौथी शादी करना चाहता है. वह जयपुर के एक मेडिकल कॉलेज में शिक्षक है. चौथी शादी की इच्छा के बाद उसकी तीनों पत्नियों ने अब उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और रविवार को तीनों परिवार परामर्श केंद्र पर शिकायत करने और इंसाफ की मांग के लिए पहुंच गई. तीनों पत्नी ने मां न बनने पर आरोप लगाकर शिक्षक पर हर बार शादी करने का आरोप लगाया है. परिवार परामर्श केंद्र पर जब यह मामला पहुंचा तो यहां हर कोई हैरान रह गया.

ये है मामला
शाहगंज का रहने वाला एक शिक्षक जयपुर स्थित उच्च संस्थान में मेडिकल विभाग में शिक्षक है. इसकी पत्नियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने पहली शादी 20 साल पहले की थी. पहली शादी से पांच साल तक बच्चे नहीं हुए. इस पर पत्नी को ताने मारे जाने लगे. इसके बाद पहली पत्नी ने अपनी छोटी बहन के साथ पति के दूसरी शादी करा दी. लेकिन जब तीन साल तक दूसरी पत्नी से भी कोई बच्चा नहीं हुआ तो पति ने भावनात्मक रूप से दोनों पत्नियों के सामने बच्चा न होने का दुखड़ा रोया. इससे दुखी होकर पहली पत्नी ने तलाक ले लिया और वो अपने मायके जाकर रहने लगी. वहीं दूसरी पत्नी ने बच्चे की खातिर पति को तीसरी शादी की रजामंदी दे दी. इसके बाद पति ने तीसरी शादी भी कर ली.

बच्चा न होने पर चौथी शादी की करने लगा मांग
इधर तीसरी शादी होने के बाद भी उसके कोई बच्चा नहीं हुआ तो पहली व दूसरी पत्नी अपनी जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंची. यहां मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि दोनों मां बन सकती हैं, लेकिन इसके बाद भ्ज्ञी दोनों चुप रहीं. तीसरी शादी के बाद अभी एक महीने पहले फिर से पति ने बच्चा न होने का दुखड़ा अपनी तीसरी पत्नी के सामने रोया. इसके बाद तीनों पत्नियों ने उसके खिलाफ मोर्चा ख्चाोल दिया और कहा कि​ पहले तुम अपनी जांच कराओ फिर हम अपनी जांच कराएंगे. आरोप है कि शिक्षक का इस बात को लेकर अपनी तीनों पत्नियों से ही झगड़ा होना शुरू हो गया. पत्नियों का आरोप है कि पति अब चौथी शादी करने की धमकी देने लगा और वह लड़की देख भी आया और 12 मई को शादी करने जा रहा है.

कार्रवाई को तैयार पत्नियां
पत्नियों ने माना कि शादियां उनकी रजामंदी से हुई है लेकिन तीसरी पत्नी ने जब विरोध किया तो तीनों ही पत्नी पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हैं. दो पत्नियों ने शिकायत भी दर्ज कराई है. परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी ने बताया​ि क मामले की जांच कराई जाएगी और ​काउंसलिंग होगी. इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

error: Content is protected !!