
शनिवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित प्रेसवार्ता में आकांक्षा परामर्शदात्री समिति की अध्यक्ष डॉ संगीता भटनागर ने पोस्टर का विमोचन किया। ताज लिटरेचर फेस्टिवल टीएलएफ के चेयरमैन हरविजय वाहिया ने बताया कि हरियाली उत्सव के दौरान पांच हजार नीम और दो हजार तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। निदेशक अशोक जैन सीए ने बताया कि उत्सव में मंत्री मेनिका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। इसके माध्यम से हरा भरा आगरा खुशहाल आगरा का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान महीपाल सिंह, सुदर्शन दुआ, डॉ आनंद राय, प्रदीप खंडेलवाल, शिशिर भगत, वत्सला प्रभाकर,केएन सिंह, दिनेश् पांडेय, डॉ रंजना बंसल, पूरन डावर, संदेश जैन आदि मौजूद रहे।
10 जून से पंजीकरण
हरियाली उत्सव के लिए 10 जून से पंजीकरण करा सकेंगे, इसके लिए वेबसाइट भी लांच की जा रही है। हरियाली उत्सव के तहत आगरा कॉलेज मैदान में पर्यावरण रक्षा और पौधारोपण पर फोटोग्राफी क्लब आॅफ आगरा के साथ सिटीजन आॅफ आगरा, आगरा विकास मंच द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, शहरवासियों को हरियाली का संदेश दिया जाएगा।
Leave a comment