आगरालीक्स…आगरा में कोरोना की टेस्टिंग घटी तो मरीज भी घटे. मंगलवार को मिले सिर्फ इतने कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन का अपडेट देखें
आगरा में कोरोना की रफ्तार पर काबू पाया जा चुका है और तो नये मरीजों की संख्या में कमी आई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है. यही कारण है आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. हालांकि कुछ इसका कारण कम टेस्टिंग भी है. मंगलवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 1495 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से सिर्फ दो नये कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं. इस दौरान तीन मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 28 कोरोना मरीज हैं.
आगरा में कोविड की स्थिति
आगरा में अब तक 2667422 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. इनमें से अब तक 36423 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं 35930 लोग इसमें से ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक कोरोना से 465 लोगों की मौत भी हो चुकी है.