Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: DM Inayat Khan, a resident of Agra, performed Jalabhishek on Shivling. praise on social media…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: DM Inayat Khan, a resident of Agra, performed Jalabhishek on Shivling. praise on social media…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा की रहने वाली डीएम इनायत खान ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक. सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ. पीएम मोदी भी कर चुके हैं इनकी तारीफ

आगरा की रहने वाली आईएएस अधिकारी इनायत खान की इस समय सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. मुस्लिम महिला होने के बाद भी इन्होंने भगवान शिव का पूरे भक्ति भाव और विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया. इनकी यह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. यह तस्वीर सच में अपने आप में आपसी भाईचारे की एक बड़ी मिसाल है. आगरा के आजमपाड़ा की रहने वाली इनायत खां इस समय बिहार के अररिया जिले की डीएम हैं. सोमवार को इन्होंने सिकटी प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान इन्होंने सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट को भी देखा. मंदिर में जाने के बाद इन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया. पुजारी सिंहेश्वर गिरि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई. इनायत खान कड़क अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं लेकिन शिवलिंग पर जलाभिषेक कर इन्होंने आपसी भाईचारे की एक बड़ी मिसाल पेश की है.

2012 बैच की आईएएस आफिसर हैं इनायत खान
आगरा के आजमपाड़ा की रहने वाली इनायत खान साल 2012 बैच की आईएएस आफिसर हैं और 2011 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 176वां रैंक लाई थीं. इनके पिता बैंक से रिटायर्ड हैं और वह अब दिल्ली में शिफ्ट हो गए हैं. छोटी बहन भी अधिकारी के पोस्ट पर है. आगरा में इनकी शुरुआती शिक्षा हुई. इसके बाद आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज से इन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से पूरा करने के बाद एक साफ्टवेयर कंपनी से जुड़ीं लेकिन इनायत ने सिविल सेवा के देखे सपने को पूरा करने के लिए इसकी तैयारी के लिए दिल्ली गईं.

पहली पोस्टिंग पटना में
इनायत खान की पहली पोस्टिंग पटना में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई. इसके बाद राजगीर में एसडीओ के पद पर रहीं. फिर भोजपुर जिले में डीडीसी के पद पर तैनाती रही. इसके बाद शेखपुरा में पहली बार इनायत खान डीएम बनीं. शेखपुरा के बाद अब वे अररिया जिले की डीएम हैं.

पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ
इनायत खान की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं. केंद्र सरकार की आकांक्षा योजना के तहत चयनित शेखपुरा जिले में इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे के साथ काम किया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके कामों के मुरीद हो गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!