आगरालीक्स…उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की अनूठी पहल, गांव-गांव लगेंगी सेहत चौपाल, बरहन की चौपाल में 374 मरीजों को मिला उपचार, हैल्थ काउंसलिंग की गई
बरहन में सेहत चौपाल लगी
गांव क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल ने अनूठी पहल की है। इसके तहत सेहत चौपाल लगाई जा रही हैं। यह एक तरह के मेगा हैल्थ कैंप हैं, जिनमें मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राम वासियों को काउंसलिंग के जरिए स्वास्थ्य का महत्व समझाया जा रहा है मंगलवार को पहली सेहत चौपाल बरहन में आयोजित हुई। पचकुईयां चैराहा, स्टेशन रोड पर मेगा हैल्थ कैंप आयोजित हुआ। इसमें 374 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। डाॅ. मोनिशा सिंह ने महिला रोगियों को, डाॅ. विशाल गुप्ता ने हड्डी की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को, डाॅ. आकांक्षा अरोरा गुप्ता ने बच्चों को, डाॅ. एके मित्तल ने टीबी एवं सांस रोगियों को और फिजीशियन डाॅ. इंद्रजीत ने परामर्श प्रदान किया। मरीजों को दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जांचें निशुल्क की गईं। शिविर सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज और उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा की निगरानी में ग्राम प्रधान भूदेव सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान वीरू खान, संगिनी कार्यकर्ता सुशीला जादौन के सहयोग से आयोजित हुआ। सभी व्यवस्थाएं मार्केटिंग हैड रिजवान हुसैन, विजय द्विवेदी, एसके सोलंकी, कुलदीप सिंह सिसौदिया, सतेंद्र तोमर, यामिनी, दीप्ति, देवेंद्र, रजत, सर्वेश, पुष्पेंद्र, शिवम ने संभालीं।

पुलिस कर्मियों को प्रदान कीं स्वास्थ्य सेवाएं
इसके साथ ही बरहन थाने पर पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। थाना प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि कई बार पुलिस कर्मियों का काम तनावपूर्ण होता है। इससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की टीम का पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार के लिए आभार प्रकट किया।
गांव-गांव आयोजित होंगे मेगा हेल्थ शिविर
सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज ने बताया कि ग्राम क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर सेहत चौपाल की शुरूआत की गई है। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही लोगों की काउंसलिंग करना भी शामिल है। उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि यह मेगा हैल्थ कैंप समय-समय पर गांव क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।