आगरालीक्स…आगरा में कारोबारियो ने मांग की है कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों का सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनाया जाए. बैठक में तय की गई रणनीति…
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा की एक बैठक सोमवार को वाटरवक्र्स स्थित अतिथिवन में हुई. अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष गोरव गुप्ता द्वारा और संचालक महामंत्री निशांत उद्दीन कुरैशी द्वारा की गई. बैठक में महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में प्रदेश स्तर से एवं मंडल स्तर से आए विचारों पर चर्चा, महानगर संगठन में विस्तार ओर महानगर संगठन में मजबूती आदि विषयों पर पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गइ्र. बैठक में उपाध्यक्ष विनय पुरवार और प्रवक्ता अमिताभ गुप्ता द्वारा सुझाव दिया गया कि व्यापारियों की जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों का सरकारी हेल्थ इंश्यारेंस कार्ड जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सभी सदस्यों का बनवाने का कार्य संगठन द्वारा किया जाए.

मीटिंग में कोषाध्यक्ष भरत बंसल, मीडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल और संगठन मंत्री शैलेंद्र गुप्ता द्वारा सुझाव दिया गया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा का प्रतिनिधिमंडल नई चुनी गई सरकार के मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करें और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएं. बैठक में संगठन मंत्री डॉ. आशीष ब्रहृमभट्ट को 8 मई को लखनऊ के रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यूपी रेड क्रॉस अवार्ड दिए जाने पर उनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह और उपाध्यक्ष आलोक आर्य द्वारा पगड़ी और पटका पहनाकर संगठन के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से सम्मान किया गया. बैठक में संगठन मंत्री शशि भूषण समाधिया, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रचार मंत्री संदीप राठौर, सह संगठन मंत्री आशीष जैन, पीयूष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंत्री रोहित वर्मा, जेनिस दुबे, उप मंत्री रवि गुप्ता, अनु बंसल और नितिन पाराशर आदि रहे.