आगरालीक्स…. आगरा में सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह के 15 सदस्य किए चिन्हित, इसमें दवा कारोबारियों से लेकर हॉकरों के नाम है। सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के कारोबारी हैं।

एसटीएफ और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने 12 मई और 14 मई को सैंपल की दवाओं का जखीरा जब्त किया था, टीम ने 108 बोरों में 60 कंपनियों की सैंपल की दवाएं जब्त की हैं। सोनू अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। अतुल गुप्ता, अरुण और आरके गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही टीम ने सैंपल की दवाओं का कारोबार करने वाले 15 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें दवा कारोबारियों के साथ ही हॉकर शामिल हैं।
कमला नगर, बल्केश्वर और आवास विकास कालोनी के रहने वाले
एसआईटी और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम द्वारा चिन्हित किए गए दवा कारोबारियों में कमला नगर, बल्केश्वर के साथ ही आवास विकास के रहने वाले हैं। इन्होंने सैंपल की दवाओं के लिए गोदाम बना रखे हैं, इसमें से कुछ पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। एसटीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही है।
सैंपल की दवाओं का करोड़ों का कारोबार
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि सैंपल की दवाओं का करोड़ों का कारोबार है, इन दवाओं को महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्यों से खरीदा जाता है, दवाएं एमआर से खरीदी जाती हैं। इसके बाद दवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जाता है।