आगरालीक्स….आगरा में सर्राफ के अपहरण में नया मोड़. झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी (देखें सीसीटीवी) में कैद हुआ हूबहू सर्राफ जैसा चेहरा. परिजनों ने भी की पहचान. एसएसपी बोले—जल्द होगा खुलासा
आगरा के थाना सैंया के सर्राफ व्यवसायी छदामीलाल के अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब होने और परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताने के मामले में अब नया मोड़ आया है. रातभर व्यवसायी की तलाश में जुटी पुलिस को झांसी के रेलवे स्टेशन से बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीसीटीवी में एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमते हुए नजर आ रहा है और वह हूबहू व्यापारी छदामीलाल वर्मा जैसा दिख रहा है. पुलिस ने व्यापारी के परिजनों से पुष्टि की तो परिजनों ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई है. इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति झांसी रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है. उसका चेहरा और कद काठी पूरी तरह से व्यापारी छदामीलाल वर्मा कै जैसे है. परिजनों से भी इसकी पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के खुलासे के करीब है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा.
ये है पूरा मामला
थाना सैंया के बृथला में सर्राफ छदामीलाल वर्मा रहते हैं. छदामीलाल वर्मा दुकानों पर सेाने—चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं. परिजनों के अनुसार देर शाम को छदामीलाल का फोन उनके परिचित थान सिंह के मोबाइल पर आया. इसमें उन्होंने बताया कि मुझे लूट लिया गया है. इसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया. परिजनों ने उनका दूसरा नंबर भी मिलाया लेकिन वो भी बंद मिला. इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सराफ के गायब होने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया. सराफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिजन घटनास्थल कटी पुल के पास पहुंचे तो यहां रेलवे लाइन की बाउंड्रीवॉल् के पास इनकी बाइक और जूते मिले हैं. सर्राफ छदामीलाल वर्मा के पास एक बैग भी था, वो बैग खाली वहीं पड़ा मिला. परिजनों ने छदामीलाल वर्मा के अपहरण की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.