आगरालीक्स …आगरा में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। आंधी में घरों से टिनशेड उखड़ कर दूर जा गिरे, होर्डिंग टूट गए और आंधी तेज हो गई है। बूंदाबांदी से हवा में ठंडक है। बिजली भी गुल.

सोमवार सुबह धूप निकली, लेकिन आठ बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी। कई घरों की छत पर लगे टिनशेड आंधी में उखड़कर दूर जा गिरे। होर्डिंग भी टूट गए। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से हवा में ठंडक है लेकिन धूल भरी आंधी चल रही है।
घरों में धूल ही धूल, वाहन चलाने में परेशानी
धूल भरी आंधी चलने से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। वहीं, घरों में धूल ही धूल भर गई है। वहीं, आंधी चलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
कल भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। 25 मई से तेज धूप निकलेगी और लू चलेगी।