नई दिल्लीलीक्स…ज्ञानवापी मामले में सुनवाई पूरी, फैसला कल. राशन कार्ड को लेकर यूपी सरकार ने साफ की स्थिति. कांस फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन. जापार दौरे पर पीएम मोदी—हिंद—प्रशांत व्यापार समझौते में बोले पीएम मोदी…पढ़िए देश—विदेश में आज अब तक की प्रमुख खबरें
ज्ञानवापी केस
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में आज सुनवाई पूरी हो गई हैं. इस मामले को लेकर मंगलवार को अदालत का फैसला आ सकता हे. दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी है.
कांस फिल्म फेस्टिवल
दुनिया में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर फ्रांस में चल रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेट कार्पेट पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया. रेड कार्पेट पर महिला द्वारा कपड़े उतारकर स्टॉप रेपिंग अस के नारे लगाने की घटना सामने आने के बाद अब फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुर्म के विरोध में स्मोक ग्रेनेड्स फेंके गए. इससे रेड कार्पेट पर धुआं छा गया जिसके बाद तुरंत इवेंट को रोक दिया गया.

मोदी का जापान दौरा
प्रधानमंत्री के जापान दौरे पर आज अमेरिका, जापान और भारत की एक बैठक हिंद—प्रशांत व्यापार समझौते के तहत हुई. इस बैठक में पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के पीएम फुमियो किशदा ने प्रतिभाग किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक समावेशी और लचीले इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा. हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता चाहिए.
राशन कार्ड पर स्थिति साफ
इधर यूपी में राशन कार्ड सरेंडर करने या अपात्रों से रिकवरी करने के मामले में प्रदेश सरकार ने सोमवार को स्पष्टीकरण जारी किया है. खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने कहा है कि राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश शासन या उनके स्तर से जारी नहीं किया गया है. राशन कार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया हैऔर न तो कार्ड निरस्तीकरण और न ही वसूली ेके लिए कोई आदेश जारी हुआ है.