
इंटरनेट फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक बडे परिवार की युवती की कोचिंग में कमला नगर के युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती में दोनों नजदीक आ गए, इस दौरान युवक ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए। दो साल पहले युवती की कोलकाता में बडे कारोबारी से शादी हो गई।
छह महीने से कर रहा ब्लैकमेल
युवक को छह महीने पहले युवती का मोबाइल नंबर मिल गया, उसने मोबाइल पर संपर्क किया। पहले दोस्ती की बातें की, इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके आपत्तिजनक फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। इसके एवज में उसने युवती से अपने पिता और मां के एकाउंट में आठ लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करा लिया। इसके बाद वह युवती को परेशान करने लगा और डिमांड बढा दी। इस पर युवती ने मुंह बंद रखने के लिए एक हीरे का हार दे दिया। लाखों के हार को युवक ने 90 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद भी वह नहीं माना, इससे युवती परेशान रहने लगी।
पुलिस अधिकारी से शिकायत पर पकडा
युवती गुरुवार को आगरा अपने मायके में आई, उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने कुछ ही देर में कमला नगर से आरोपी युवक को पकड लिया। उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।
फंसाता है बडे घर की युवतियां
उसके मोबाइल में हाई प्रोफाइल युवतियों से की गई अश्लील चैटिंग और फोटो हैं, वह युवतियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता है, इसके बाद उनसे अश्लील बातें और उनके फोटो ले लेता है। इस पर उन्हें ब्लैक मेल करता है।
न रहें चुप, करें शिकायत
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के केस में बदनामी के डर से चुप ना रहें, अपने परिजनों को जानकारी दें और पुलिस से शिकायत करें। ऐसा न करने पर इस तरह के लोग ब्लैकमेल करते हैं, उनकी डिमांड बढती जाती है। वहीं, पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें पकडा जा सकता है।
Leave a comment