आगरालीक्स….आगरा की 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई के बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम का ग्लास फैक्ट्री पर छापा
आगरा में पान मसाला और गुटखा निर्माताओं और वितरों को वाणिज्य कर विभाग द्वारा मारे गए छापे के बाद आज फिरोजाबाद में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने ग्लास फैक्ट्री में कार्रवाई की. टीम को यहां सर्वे में कर चोरी मिली. इस पर विभाग ने राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास वर्क्स पर 5.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कार्रवाई करने वाली टीम के अनुसार सर्वे में कांच इकाई के जीएसटी प्रपत्र और मौके पर मिले स्टॉक में लगभग दो लाख 53 हजार रुपये का अंतर पाया गया जिसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई.

देर रात तक चली कार्रवाई
सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग और स्थानीय जीएसटी अफसरों की टीम द्वारा बुधवार को शाम को राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास वर्क्स में सर्वे की कार्रवाई की गइ्र. इस इकाई का प्रदर्शन रेड फ्लैग के तौर पर विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा था. सर्वे टीम में शामिल अफसरों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान गोदामों में तैयार माल, बाहर से आयातित कच्चा माल की खरीद बिक्री के प्रपत्र और भौतिक स्टॉक में करीब दो लाख 53 हजार रुपये का अंतर पाया गया. बुधवार देर रात चली कार्रवाई में 5.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
कार्रवाई करने वालों की टीम में असिस्टेंट कमिश्नर आनंद सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल डॉ. सतीश कुमार सिंह, रमेश कुमार और अरविंद कुमार के अलावा वाणिज्य कर अधिकारी नंद किशोर, प्रेमदत्त शर्मा, बृजेंद्र सिंह और अरुण यादव शामिल रहे.