आगरालीक्स…आगरा में आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना. दिन में 41 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान तो शाम को बदल गया मौसम…जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल….
आगरा में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ आई आंधी और बारिश ने राहत देने का काम किया है. आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तेज गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली.

दिन में भीषण गर्मी
शुक्रवार को तेज धूप निकली. दिन के समय धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. हालांकि शाम को चार बजे के बाद से अचानक मौसम बदलना शुरू हो गया और थोड़ी देर बार ही तेज हवाएं चलने लगीं. बाद में बूंदाबांदी ने भी मौसम सुहाना कर दिया.
आसमान रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्रीे सेल्सियस के करीब ही रहेगा. आगे बारिश की फिलहाल कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है.