Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Jawahar Bagh Clash: Ram Vriksha Yadav junior born in Etah jail
बिगलीक्स

Jawahar Bagh Clash: Ram Vriksha Yadav junior born in Etah jail

99

jail 3
आगरालीक्स
 ..(चमन शर्मा)… .जहवार बाग क्लैश के मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव के मरने पर संशय बना हुआ है। इसी बीच जवाहर बाग में रह रही महिला ने बेटे को जन्म दिया है, उसका नाम रामवृक्ष यादव रखा है। यह महिला एटा जेल में बंद है और उसे गर्व है कि वह अपने बेटे का नाम रामवृक्ष यादव रख रही है, जिसकी वजह से जवाहर बाग में दो पुलिस अधिकारी शहीद हुए और 29 लोगों की मौत हो गई।
मथुरा के जवाहर बाग से अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंचे पुलिस फोर्स पर दो जून को हमला बोल दिया था। इसमें एसपी सिटी मुकुद द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए। जवाहर बाग में लगी आग और पुलिस कार्रवाई में 29 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, मरने वालों की संख्या कई अधिक बताई जा रही है। पुलिए अधिकारी मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव के मरने की भी पुष्टि कर रहे हैं। जवाहर बाग को खाली कराने के बाद यहां रह रहे लोगों को आस पास के जिलों की जेलों में भेजा गया है। बरेली के करीना गांव की रहने वाली धर्मवती 32 को एटा जेल में है, वह गर्भवती है और गुरुवार को एटा जेल में उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसके दो बेटी और एक बेटा था, यह उसकी चौथी संतान हैं।
जवाहर बाग में अच्छा समय बीता, रामवृक्ष यादव रहेंगे जिंदा
बेटे को जन्म देने के बाद धर्मवती ने उसका नाम रामवृक्ष यादव रखा है। उनका कहना है कि वह जब गर्भवती थी, उस समय जवाहर बाग में रह रही थी। उनके साथ पति सीताराम 38 साल और बच्चे भी थे, यहां तक कि उन्होंने रामवृक्ष यादव को नहीं देखा है। लेकिन उनका कहना है कि गर्भावस्था के अंतिम महीने में उनका जवाहर बाग में अच्छा समय गुजरा, वे भारत सुभाष सेना की भी सदस्य नहीं हैं, इस बारे में उनके पति भी नहीं जानते हैं। मगर, वे जवाहर बाग की यादों को ताउम्र जिंदा रखना चाहती हैं। इसलिए बेटे का नाम रामवृक्ष यादव रखा है।
95 महिलाएं और 167 पुरुष जेल में
पुलिस ने जवाहर बाग क्लैश के बाद 151 की कार्रवाई करते हुए 95 महिलाएं और 167 पुरुषों को जेल भेजा है। इन्हें पहले मथुरा जेल में रखा गया था, इसके बाद इन्हें एटा भेज दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!