
दहतोरा स्थित गोरखपुरी निवासी गुड्डू सिंह का बेटा उपेंद्र 15 सिकंदरा स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल का छात्र है। परिवारीजनों ने बताया कि नौ जून को उपेंद्र मुरली विहार में रहने वाले अपने दोस्त सौरभ से मिलने उसके घर गया था। उसके घर आधा घंटे रुकने के बाद चला गया। मगर, घर नहीं पहुंचा। शाम तक घर नहीं आने पर परिवारीजनों न उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके मोबाइल पर काल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को फोन किया तो किसी सुमित रावत ने उठाया। खुद को उत्तराखंड का बताया। दूसरी बार काल करने पर देहरादून का मोहन बताया। अब दिल्ली का चांदनी चौक बता रहा है। छात्र की चाची वीरमती चाहर का कहना है कि उपेंद्र को चांदनी चौक में कैद करके रखा गया है। उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। शनिवार को परिवारीजनों ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। छात्र की तलाश के लिए एक टीम को लगाया गया है। बेटे के लापता होने से परिजनों का बुरा हाल है, उन्हें अपने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका है। उन्होंने अपने परिजनों के यहां भी पता किया, लेकिन उपेंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे परिजनों के होश उडे हुए हैं।
युवक लापता
सदर के नगला पद्मा स्थित हाट से युवक लापता हो गया। नैनाना जाट निवासी सुमन ने बताया कि वह बर्फ बेचती है। उसका बेटा रिंकू (25) सात जून को नगला पद्मा में हाट में उसकी ठेल पर मौजूद था। अचानक लापता हो गया। उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वह मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Leave a comment