आगरालीक्स…आगरा के 4 युवकों को स्कॉर्पियो पर तलवार दिखाकर स्टंट करना पड़ा भारी. पुलिस ने चारों को पकड़ा तो मांगने लगे माफी..वीडियो में देखें चारों युवक किस तरह मांग रहे माफी….#agra #agrapolice #hariparwatpolice #stuntsinagra #swordstunt
सड़क पर अक्सर देखा जाता है कि युवकों द्वारा बाइक या चार पहिया वाहन पर स्टंट किए जाते हैं. हाईवे या मुख्य मार्गों पर युवकों द्वारा किए जा रहे स्टंट की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में योगी सरकार ने हाल ही में ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश सभी जिलों की पुलिस को दिए हैं जिसमें युवक चलती गाड़ी पर स्टंट करते हों. आगरा में भी पुलिस ने ऐसे चार युवकों को पकड़ा जो कि चलती स्कॉर्पियो पर तलवार लहराते स्टंट करते हुए जा रहे थे.
सोशल मीडिया पर चारों युवकों का तलवार दिखाकर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह किसी तरह पुलिस के पास पहुंच गया. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए चारों युवकों की पहचान की. पहचान करने के बाद थाना हरीपर्वत पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित चारों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई. यहां युवकों द्वारा माफी मांगने एवं भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देते हुए युवकों को छोड़ दिया गया.