आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. मकान का छज्जा गिरा. नीचे खेल रहे 14 साल के बच्चे की मौत. चार अन्य घायल
आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक पुराने मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई

बताया जाता है कि प्रकाश नगर में नीरज का मकान है. मंगलवार को दूसरी मंजिल का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे पांच लोग दब गए. आसपास के लोगों ने किसी तरह दबे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में 14 साल के राजू पुत्र स्व. रामस्वरूप की मौत हो गई जबकि 9 वर्षीय करण पुत्र दामोदर, 17 वर्षीय अमर सिंह पुत्र दामोदर, 32 वर्षीय नीरज पुत्र होम सिंह और 4 वर्षीय कुलदीप पुत्र सियाराम घायल हो गए. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह भी पहुंच गए.