
आगरालीक्स …आगरा में रेलवे ट्रैक पर बीटेक का छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया, वह एक घंटे तक तडपता रहा, भीड जुट गई, लेकिन कोई उसे हॉस्पिटल तक ले जाने की हिम्मत नहीं दिखा सका। एक घंटे बाद परिजन बीटेक छात्र को लेकर एसएन पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीटेक छात्र की कॉलेज की छुटटी चल रही थी, इसलिए वह सिकंदरा क्षेत्र के कॉल सेंटर में दो महीने के लिए काम कर रहा था।
इंटरनेट फोटो
नरायच (एत्माद्दौला) निवासी अविनाश उर्फ सोनू (18) पुत्र प्रभाकर हलवाई की बगीची स्थित एक काल सेंटर में जॉब करता था। वह बीटेक का छात्र है। दोपहर में वह रेलवे ट्रैक पार कर जा रहा था। रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। जैसे ही सोनू ने एक लाइन को पार किया तभी दूसरी लाइन पर ट्रेन आ गई। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन गिट्टियों में उसका पैर फंस गया। वह ट्रेन की चपेट में आकर दूर जाकर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर भी कट गया। इस बीच आसपास के लोग जुट गए। परिवारीजनों के मुताबिक, घायल सोनू एक घंटे तक पड़ा रहा। मगर, उसे कोई अस्पताल नहीं ले गया। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस आई। तब कहीं उसे एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। मगर, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक रिश्तेदार ने बताया कि सोनू आनंद इंजीनियर कालेज से बीटेक कर रहा था। कालेज की छुट्टियां होने के कारण वह जॉब कर रहा था।
एसएन इमरजेंसी आए परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मां और मौसी सुधबुध खो बैठीं। वह डाक्टर से बार बार बेटे के जिंदा होने की बात कहते हुए इलाज की गुहार लगाने लगी। बाद में परिवारीजन शव को निजी अस्पताल ले गए। वहां पर भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया, तब कहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
Leave a comment