
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित भावाना एस्टेट में रविवार दोपहर में फ्लैट में गोली की आबाज सुनकर सुरक्षा कर्मी पहुंच गए, फ्लैट में रह रहे अन्य लोग भी आ गए। अंदर एक युवक खून से लथपथ पडा था, गोली मारने के बाद उसका साथी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोली थाना मलपुरा निवासी अजीत सिंह के लगी है, उसे गोली उसके ही साथी राम गोपाल ने मारी थी और गोली मारने के बाद फरार हो गया, गोली मारने के पीछे नौकरी को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
हाईवे पर लूट
रविवार को आगरा के धनौली निवासी जगदीश लवानियां अपनी मां मीतल लवानियां को बाइक से नरी सेमरी ले जा रहे थे। गर्मी के चलते हाईवे पर बहुत कम वाहन थे, कीठम गांव के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करने के बाद अपाचे बाइक, कुंडल सहित सोने के आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी आ गए, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।