
बसपा,आगरा के जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे डॉ स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इनके द्वारा पार्टी को कमजोर किया जा रहा था, ये सुरक्षित सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे थे।
मायावती के निर्देश तक नहीं माने
इसी साल हुए एमएलसी के चुनाव के लिए बसपा ने वीरू सुमन को आगरा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वीरू सुमन ने एमएलसी का चुनाव लडने से मना कर दिया था। जबकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उनसे चुनाव लडने के लिए कहा था, वीरू सुमन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने सपा के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए एमएलसी का चुनाव नहीं लडा।
पहली बार चुनाव जीतने पर मायावती ने बताया था कैबिनेट मंत्री
नारायन सिंह सुमन पहली बार एत्मादपुर से वर्ष 2007 में चुनाव लडे थे और जीत गए थे। बसपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार में उन्हें उद्यान मंत्री बनाया गया थे, वे पांच साल तक मंत्री रहे थे। वीरू सुमन को भी बसपा ने एमएलसी बनाया था, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के विरोध में काम करने के आरोप लग रहे थे।
Leave a comment