आगरालीक्स… शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख चल रहा है, जो निवेश और खऱीदारी का सुनहरी मौका है।
सोने की कीमतों में दोपहर तक नरमी
वायदा बाजार में मंगलवार को भी सोने की कीमतों मे नरमी का रुख रहा। सोना दोपहर तक 50,561 रुपये प्रति दस ग्राम था, जबकि कल शाम को बंद होने के समय सोना 50,664 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।
चांदी भी 60 हजार के पास पहुंची
इसी प्रकार चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। चांदी 60,141 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई है। चांदी के भाव काफी समय बाद 60 हजार के आसपास चल रहे हैं। चांदी भी कल बाजार बंद होने के समय 60,311 रुपये प्रति किलो पर थे।
ज्वैलरी के 14 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5073 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4951 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4515 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4109 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3272 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।