
मंगलवार को आगरा के कमला नगर श्रीराम चौक स्थित सिकंदरा निवासी अमित गुप्ता के सांईं कैजुअल वीयर में आग लग गई हैं, एक शोरूम से आग की लपटें उठने लगी, इसकी चपेट में दूसरा शोरूम भी आ गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई, इससे लोगों में खलबली मच गई। सुबह के समय आग लगने से शोरूम बंद था, कुछ ही देर में शोरूम संचालक भी आ गए। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने डेढ घंटे में आग पर काबू पाया।
Leave a comment