
आगरा की पॉश कॉलोनी भरतपुर हाउस, खंदारी थाना हरीपर्वत की कोठी संख्या 3/ 51 बी/ 1 में सोल कारोबारी राजकुमार लालवानी (48) परिवार के साथ रहते हैं। सिकंदरा फैक्ट्री एरिया में राधास्वामी पॉलिमर के नाम से सोल फैक्ट्री है। उनका पहले संगम गुटखे के नाम से गुटखे का कारोबार था. सोमवार दोपहर में किनारी बाजार निवासी अंबरीश ज्वैलर के मालिक संजीव रस्तोगी अपनी कार स्विट कार से राजकुमार के घर पहुंचे, उनके साथ ड्राइवर रवि शर्मा भी था। संजीव का एमसीएक्स का भी कारोबार है। उस समय राजकुमार और उनकी पत्नी निर्मला घर पर थी और बेटा दीपक फैक्ट्री गया था। इन दोनों के बीच करोडों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। निर्मला दौडकर बाहर आई तो राजकुमार जमीन पर पडे थे, उनके सिर में दो गोलियां लगी थी। संजीव रस्तोगी कोठी के बाहर सडक पर पडा था, वह बाहर निकल कर आई, इस दौरान ड्राइवर रवि शर्मा खून से लथपथ संजीव के दो लोग हाथ और एक पैर पकड कर गेट से बाहर लेकर आए, उसे गाडी में डाला और हॉस्पिटल ले गए। कोठी में उस समय कई लोग थे, वे भी बाहर निकल आए। कई राउंड फायरिंग होने से आस पास के लोग दहशत में हैं, उन्होंने भी अपनी कोठी के गेट बंद कर लिए, कुछ देर बाद पुलिस के आने पर लोग कोठी से बाहर निकले।
चार गोली चली और कार पर रखी थी रिवाल्वर
कोठी में चार गोली चली, पुलिस को घटना के बाद कोठी में अंदर खडी कार के बौनट पर रिवाल्वर मिली है, लाइसेंसी रिवाल्वर राजकुमार की थी। पुलिस टीम को आशंका है कि विवाद होने के बाद राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और घर से बाहर निकलते संजीव पर फायर किया, जिससे उनकी पीठ में दो गोली लगी हैं, इसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मार ली। दूसरा सीन यह माना जा रहा है कि राजकुमार ने संजीव की पीठ में गोली मारी, इसके बाद संजीव ने राजकुमार की रिवाल्वर लेकर राजकुमार के सिर में गोली मार दी। तीसरा सीन यह माना जा रहा है कि संजीव ने राजकुमार के सिर में गोली मारी, इसके बाद खुद को बचाने के लिए अपने ड्राइवर रवि से पीठ में दो गोली चलवाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment