आगरालीक्स ….आगरा में डांट के बाद दो छात्र गायब, 14 साल के अभय और 12 साल के आयुष की तलाश में जुटे परिजन। #agranews# Agralocalnews#

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले बालकिशन ने चाइल्ड लाइन को चूना दी, चाइल्ड लाइन के नरेंद्र परिहार का कहना है कि बालकिशन का 14 साल का बेटा अभय मंगलवार को शाम को खेलने गया था। वह देर तक खेलता रहा, इससे उसके पिता नाराज हो गया, अभय घर पहुंचा तो बालकिशन ने उसकी डांट लगा दी। आगे से ज्यादा देर तक न खेलने की हिदायत दी, इससे नाराज होकर अभय घर से चला गया।
अभय के साथ आयुष भी गायब
अभय के न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, वे उसके दोस्त 12 साल के आयुष के घर पहुंचे, पता चला कि आयुष भी घर से गायब है। दोनों के परिजन तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दोनों के पोस्टर लगाए गए हैं। चाइल्ड लाइन से पुलिस को भी सूचना दे दी है।