नईदिल्लीलीक्स… यूपी में ब्लड रिलेशन में होनी वाली रजिस्ट्री शुल्क अब नहीं। कुवैत में गाय के गोबर ने दिखाया कमाल। गोबर से भरा जहाज रवाना। साथ में प्रमुख खबरें।
मात्र छह हजार रुपये में हो जाएगी रजिस्ट्री
यूपी में ब्लड रिलेशन में होनी वाली रजिस्ट्री पर अब कोई स्टांप शुल्क नहीं लगेगा। मात्र छह हजार रुपये में रजिस्ट्री हो जाएगी। यूपी सरकार ने संपत्ति अपनों के नाम पर करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है।
ब्लड रिलेशन में यह लोग हो सकेंगे शामिल
दान-विलेख में मात्र छह हजार में रजिस्ट्री हो जाएगी। इस श्रेणी में माता-पिता, पुत्र, पुत्रवधू, पति-पत्नी, पुत्री-दामाद, सगा भाई, सगी बहन, बेटा-बेटी आएंगे।
पहले लाखों रुपये खर्च होते थे रजिस्ट्री में
इससे लोगों के लाखों रुपये की बचत होगी। इससे पहले 50 लाख की संपत्ति पर 4.20 लाख रुपये स्टांप शुल्क के रूप में खर्च होते थे लेकिन अब मात्र छह हजार में यह रजिस्ट्री हो जाएगी।
गाय के गोबर से बढ़ी खजूर की खेती, फल भी बढ़ा
कुवैत में गाय के गोबर की सख्त जरूरत है। कुवैत की मांग पर यूपी और राजस्थान सरकार ने कई कंटेनर भरकर कुवैत भेज रही है। कुवैत में खजूर की खेती के लिए गाय का गोबर बेहद उपयुक्त माना गया है। वैज्ञानिकों के परीक्षण के बाद इसके प्रयोग से खजूर का फल भी काफी बड़ा हो रहा है।
गोबर निर्यात का ऑर्डर पहली बार, जहाज रवाना
भारत को गाय के गोबर निर्यात करने का आर्डर पहली बार मिला है। भारत से एक जहाज कुवैत आज रवाना किया जा रहा है।
राहुल गांधी से तीसरे दिन भी पूछताछ
नेशनल हेरल्ड केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओँ के प्रदर्शन के चलते दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पिछले दो दिनों में ईडी राहुल गांधी से करीब 18 घंटे पूछताछ कर चुकी है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस अब तक कई कांग्रेस नेताओँ और कार्यकर्ताओँ को प्रदर्शन और धरने के दौरान हिरासत में ले चुके हैं।
नईदिल्लीलीक्स… बिहार में ट्रेनों पर पथराव, चक्का जाम, जानिये केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर क्यों भड़के युवा।
https://agraleaks.com/anger-erupts-in-bihar-due-to-agneepath-scheme-stone-pelting-on-trains-wheel-jam-know-what-is-the-reason/