आगरालीक्स…आगरा की साइबर टीम ने दानीडेटा एप के जरिए लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले तीन बदमाश अरेस्ट किए. जानिए किस तरह ये तीनों दानीडेटा एप के माध्यम से लोगों के साथ कर रहे थे ठगी…
आगरा के अनुज ने थाना सिकंदरा में सूचना दी कि उसने आनलाइन गेम एप्लीकेशन दानीडेटा से गेम खेलने के लिए एक जून 2022 को फोनपे के माध्यम से एक हजार रुपये जमा किए थे. उसके सााि कई और लोगों ने भी आनलाइन गेम खेलने के लिए पैसे लगाए थे. इनमं से किसी का एप चालू नहीं हो रहा है. हमारे साथ धोखाधड़ी कर पैसे हड़प लिए गए हैं. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था.

इस मामले में सर्विलांस, साइबर सेल, स्वट और सीआईडब्ल्यू सहित थाना प्रभारी सिकंदरा की टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. 16 जून को सभी टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे थे. इस दौरान मुखबिर व लोगों से पूछताछ आदि विभिनन सूचना के माध्यमों से तीन लोग विजय कुमार, अंकित गोस्वामी व सिद्धार्थ गोर के नाम प्रकाश में आए. पुलिस को जानकारी हुई कि ये तीनों दिल्ली में हैं. इस पर पुलिस ने तीनों को वहां से एक ही बार में दबिश देकर अरेस्ट कर लिया.
दानी डेटा एप के संबंध में विजय कुमार व अंकिति गोस्वामी ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि हमने अपनी फर्म टीके कलर डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक एकाउंट में लोगों का ट्रांजेक्शन कराया था. सिद्धार्थ गौर ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि पैसा उसने मुख्य बदमाश के बताए अनुसार उसे खाते में डलवाए थे वो उसने गेमिंग एप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर कमाए थे एवं जो मेरे जरिए उसने अपन खाते में डलवाए हैं. इन तीनों के साथ विदेशी नागरिक के द्वारा आनलाइन गेमिंग एप दानी डेटा के माध्यम से धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे गेम में लगवा कर उनके साथ ठगी की गई.