Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agnipath Scheme protest in Agra Region: Stone pelting on roadway bus on Agra-Lucknow expressway #agra
टॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agnipath Scheme protest in Agra Region: Stone pelting on roadway bus on Agra-Lucknow expressway #agra

140

फिरोजाबादलीक्स ….आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अग्निपथ योजना के विरोध में रोडवेज बसों में पथराव, तोड़फोड़। यात्रियों में मची चीख पुकार, आगरा लखनऊ और यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस फोर्स तैनात।

अग्निपथ योजना में सेना में चार साल की नौकरी का युवा विरोध कर रहे हैं, गुरुवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में आस पास के गांव के युवा पहुंच गए। एक्सप्रेस वे पर बैरियर लगा दिए, इससे वाहन रुक गए। युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया।
रोडवेज बसों में की तोड़फोड़
रोडवेज बस के बैरियर पर रुकते ही यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कह दिया और युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। एक के बाद एक चार रोडवेज बसों में युवाओं ने पथराव किया। युवाओं के रोडवेज बसों पर पथराव करने से चीख पुकार मच गई। यात्री बचने के लिए भागने लगे। पथराव में बसों ने शीशे टूट गए, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


युवा खेतों में भागे
रोडवेज बसों को रोक कर पथराव करने की सूचना पुलिस को दी गई, कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर भेजा गया। लेकिन इससे पहले ही युवा बसों में पथराव करने के बाद खेतों से भाग गए।
दहशत में रहे यात्री
इस तरह से एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बसों को रोक कर पथराव करने से यात्री दहशत में आ गए , उन्होंने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद बसों को रवाना किया गया। पुलिस पथराव करने वाले उपद्रवियों की तलाश में जुटी है।​ फिरोजाबाद के एसपी सिटी मुकेश मिश्रा का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!